दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

महुआ, कटहल और अमरुद के वृक्षों से आच्छादित होगा गोठान, महापौर निर्मल कोसरे की मौजूदगी में हुआ साढ़े चार सौ वृक्षारोपण

चैतन्य बघेल के हाथों हुआ वन होम वन ट्री महा अभियान का आगाज…

भिलाई-3। भिलाई-चरोदा नगर निगम के जरवाय स्थित गोठान आने वाले दिनों में महुआ, कटहल और अमरुद के वृक्षों से आच्छादित होगा। इसकी बुनियाद बुधवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सुपुत्र चैतन्य बघेल ने रख दी। उन्होंने महापौर निर्मल कोसरे की मौजूदगी में वृक्षारोपण कर निगम क्षेत्र में वन होम वन ट्री महा अभियान का आगाज किया।

भिलाई – चरोदा में पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन को लेकर सघन वृक्षारोपण शुरू कर दिया गया है। बुधवार को वन होम वन ट्री महा अभियान के तहत जरवाय स्थित नगर निगम के गोठान में एक साथ साढ़े चार सौ पौधों का रोपण कर वृक्ष बनने तक सहेजने का संकल्प लिया गया। इन पौधों में ज्यादातर महुआ, कटहल और अमरुद प्रजाति के हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सुपुत्र चैतन्य बघेल थे। अध्यक्षता महापौर निर्मल कोसरे ने की।

मुख्य अतिथि चैतन्य बघेल ने गोठान का संचालन कर रही मां सरस्वती महिला स्व सहायता समूह की सदस्यों से रोपित पौधों की देखभाल बच्चों की तरह करने की प्रेरणा दी। इस दौरान उन्होंने स्व सहायता समूह द्वारा बनाए जा रहे फिनायल व वाशिंग पाउडर का अवलोकन कर महिलाओं को शाबाशी दी। महापौर निर्मल कोसरे ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में वृक्षों की अहम भूमिका है। इसलिए वन होम वन ट्री महा अभियान को सफल बनाने सभी लोग अपने अपने घर में एक पौधा लगाकर वृक्ष बनने तक उसका संरक्षण करें।

इस अवसर पर निगम आयुक्त कीर्तिमान सिंह राठौर, एमआईसी सदस्य मोहन साहू, एस. वेंकट रमना, संतोषी निषाद, एम‌‌‌. जॉनी, देव कुमारी भलावी, पार्षद टेनेन्द्र ठाकरे, लावेश मदनकर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज मढ़रिया, महामंत्री पप्पू चन्द्राकर, बीएन राजू, असफाक अहमद, युवराज कश्यप, इन्द्रजीत यादव सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button