दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

आयुक्त ने प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माणधीन आवासों का किया निरीक्षण, बचें हुए कार्यो को पूरा करने के दिए निर्देश

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमान्तर्गत शनिवार की सुबह 6:30 बजे आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने नोडल अधिकारी शंकर दयाल शर्मा, सूडा के पदस्थ विशेषज्ञ प्रीतम शर्मा,आशुतोष ताम्रकार,इंजीनियर ललित साहू, मनीष देवांगन के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माणाधीन आवासों का किया औचक निरीक्षण करने पहुँचे।

निगमायुक्त ने निगम सीमाक्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत निर्माणधीन आवासों में सर्वप्रथम फॉर्च्यून हाइट,पोटिया कला मां कर्मा, बोरसी गणपति विहार, बोरसी ट्रेचिंग ग्राउंड, पोटियाकला सरस्वती नगर को देखा।

निगमायुक्त प्रकाश सर्वे ने सर्वप्रथम फॉर्च्यून साइट के 3 ब्लॉक से 36 आवास, सरस्वती नगर के 2 ब्लॉक के 58 आवास को शीघ्र पूर्ण करने को कहा गया साथ ही उन्होंने गणपति विहार स्थित आवासों को पूर्ण किया जाने के लिए निर्देशित किया,उन्होंने कहा। अधिकारी,पीएमसी फील्ड के इंजीनियर लगातार फील्ड में रहकर निर्माणधीन आवासों का निगरानी करते रहें गुणवक्ता पूर्ण कार्य कार्य कराए।

Related Articles

Back to top button