देश-दुनियाफीचर्डविविध

आखिरी टी20 मैच जीतकर इंग्लैंड ने बचाई लाज, सूर्यकुमार यादव ने जड़ा पहला टी20 शतक

भारत इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टी-20 मुकाबला हारा जरूर लेकिन टीम के युवा खिलाड़ियों ने दिल जीत लिया, सूर्यकुमार यादव ने करियर का पहला शतक जड़ा है, इंग्लैंड 17 रन ये यह मुकाबला जीत गया, लेकिन भारत शुरुआती दो मैच जीतकर सीरीज पर पहले ही कब्जा जमा चुका था, तीसरे मैच में रोहित शर्मा ने युवाओं को मौका दिया….

नईदिल्ली (ए)। इंग्लैंड ने डेविड मलान की 39 गेंद में 77 रन की अर्धशतकीय पारी के बाद कसी गेंदबाजी से रविवार को यहां तीसरे और अंतिम टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत को 17 रन से हराकर सांत्वना भरी जीत दर्ज की. भारत ने पहले दो मैच जीतकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम की. टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने मलान (छह चौके, पांच छक्के) और लिविंगस्टोन (29 गेंद में नाबाद 42 रन) के बीच चौथे विकेट के लिये 84 रन की साझेदारी से सात विकेट पर 215 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने शुरुआती तीन विकेट पावरप्ले में गंवा दिये थे. लेकिन सूर्यकुमार यादव (117) और श्रेयस अय्यर (28 रन) के बीच चौथे विकेट के लिये 62 गेंद में 119 रन की साझेदारी निभाकर टीम को इन झटकों से उबारा. इसके बावजूद सूर्यकुमार की 55 गेंद में 14 चौके और छह छक्कों जड़ित पारी भारत को जीत नहीं दिला पायी. इंग्लैंड के ओर से रीस टॉप्ले सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने चार ओवर में 22 रन देकर तीन विकेट झटके. उनके अलावा डेविड विली ने दो और क्रिस जॉर्डन ने अंतिम ओवर में दो विकेट लिये।

भारत की शुरुआत ही अच्छी नहीं रही, टीम ने पावरप्ले में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (01), विराट कोहली (11) और कप्तान रोहित शर्मा (11) के विकेट गंवा दिये थे. छह ओवर में टीम का स्कोर तीन विकेट पर 34 रन था. टॉप्ली ने दूसरे ओवर में पंत को विकेटकीपर के हाथों कैच आउट कराया. फिर कोहली क्रीज पर उतरे. कोहली ने तीसरे ओवर में विली पर मिड विकेट पर शानदार चौका लगाने के बाद अगली गेंद पर आकर्षक छक्का जड़ा. पर अगली ही गेंद को कवर पर उठाने की कोशिश में आसान सा कैच देकर आउट हुए।

 

सूर्यकुमार ने फिर ग्लीसन पर अपनी पारी का पहला चौका जड़ा. पांचवें ओवर में रोहित शर्मा ने टॉप्ली पर दो चौके लगा दिये थे, पर अंतिम धीमी गेंद पर शॉट को टाइम नहीं कर सके और भारत ने तीसरा विकेट गंवा दिया. फिर सूर्यकुमार और अय्यर ने जिम्मेदारी से खेलते हुए टीम को शुरूआती झटकों से उबारने में मदद की. इन दोनों ने मिलकर टीम का स्कोर 10 ओवर में तीन विकेट पर 82 रन कर दिया. दोनों के बीच शतकीय साझेदारी से टीम ने 15 ओवर में तीन विकेट पर 150 रन बना लिये थे।

टीम को श्रृंखला में क्लीन स्वीप करने के लिये 30 गेंद में 66 रन की जरूरत थी. पर 16वें और अपने अंतिम ओवर में टॉप्ले ने अय्यर (26 गेंद, दो छक्के) की पारी समाप्त कर इस साझेदारी का अंत किया. दिनेश कार्तिक अब सूर्यकुमार का साथ निभाने पहुंचे। सूर्यकुमार ने 17वें ओवर में विली पर चौका लगाकर 48 गेंद में 12 चौके और पांच छक्के से शतक पूरा किया. इससे वह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक जड़ने वाले छठे भारतीय बन गये. एक गेंद बाद ही कार्तिक की पगबाधा आउट अपील की गयी और बटलर ने रिव्यू लिया जिसमें वह आउट हो गये।

Related Articles

Back to top button