दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

एक दशक बाद “एंसीलरी डे” का हुआ भव्य आयोजन: बीएसपी के डायरेक्टर इंचार्ज ने एंसीलरी उद्योगों को और ऊंचाइयों पर ले जाने का दिया आश्वासन

 

भिलाई। बीएसपी एंसीलरी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने मंगलवार, 12 जुलाई को बीएसपी मैनेजमेंट के साथ मिलकर भिलाई निवास में “एंसीलरी डे” भव्य रूप से मनाया। इस कार्यक्रम की गरिमा बीएसपी के डायरेक्टर इंचार्ज अनिर्वाण दासगुप्ता सहित सभी ईडी ने उपस्थित होकर बढ़ाई। पिछले एक दशक से बंद इस कार्यक्रम में एंसीलरी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उपस्थिति दे कर कार्यक्रम को भव्य रूप प्रदान किया।
समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि बीएसपी के डायरेक्टर इंचार्ज अनिर्बान दासगुप्ता एवं अन्य अतिथियों के स्वागत से हुई। एंसीलरी एसोसिएशन के अध्यक्ष रतन दासगुप्ता ने सभी अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ से किया। साथ ही डायरेक्टर इंचार्ज एवं ईडी, सीजीएम, जीएम, डीजीएम सहित अन्य उच्च अधिकारियों की उपस्थिति पर उनका आभार जताया।

एंसीलरी डे सेलिब्रेशन की भव्यता देखकर डायरेक्टर इंचार्ज श्री दासगुप्ता काफी प्रफुल्लित नजर आए। मुख्य अतिथि की आसंदी से अपने उद्बोधन में उन्होंने एंसीलरी एसोसिएशन के पदाधिकारियों को इस कार्यक्रम के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि एंसीलरी एसोसिएशन हमारा काफी सहयोग करता है। कोरोना काल में जब दूसरे राज्यों ने हमें माल देने में असमर्थता जताई तब यही के एंसीलरी ने प्लांट के काम को प्रभावित नहीं होने दिया। हम भी एंसीलरी के लिए बहुत कुछ करना चाहते हैं। एंसीलरी की बेहतरी के लिए और क्या किया जा सकता है इसका निर्णय हम जल्द से जल्द करेंगे। उन्होंने सभी को आश्वस्त किया कि एंसीलरी के लिए आइटमों के आरक्षण के साथ-साथ कुछ नए आइटमों को भी जोड़ा जाएगा। साथ ही उन्होंने एंसीलरी के लिए कुछ आइटमों के आरक्षण की भी घोषणा की।

इस अवसर पर एंसीलरी एसोसिएशन के अध्यक्ष रतन दासगुप्ता ने कहा कि बीएसपी और एंसीलरी का रिश्ता 45 वर्ष पुराना है। 1979 में एंसीलरी के गठन के बाद से ही यह रिश्ता और मजबूत होता जा रहा है। एंसीलरी डे मनाने की परंपरा हालांकि पिछले 10 वर्षों से बंद हो चुकी थी, लेकिन बीएसपी मैनेजमेंट के सहयोग से एक बार फिर यह नई परंपरा शुरू की गई है। हम इसके लिए बीएसपी के सभी उच्च अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हैं। मंच का संचालन प्रो. वी ज्योति ढाकर ने तथा आभार प्रकट सुरेश चावड़ा ने किया।

समारोह में बीएसपी के इडी वर्क्स अंजनी कुमार, ईडी प्रोजेक्ट एस मुखोपाध्याय, ईडी एमएम ए के भट्ठा, ईडी पीएमए के के सिंह, ईडी माइंस तपन सूत्रधार, सीजीएम एम एंड यू अतीश शाह, सीजीएम यूआरएम अनीश सेन गुप्ता, सीजीएम एसएमएस 2 एस के घोषाल, जीएम परचेज के सी मिश्रा, जी एम पी डी प्रभाकर, एस पी डे एवं महेंद्र कुलकर्णी, डीजीएम मनोहर शर्मा सहित बीएसपी के उच्च अधिकारी उपस्थित थे।

एंसीलरी एसोसिएशन की ओर से महासचिव श्याम अग्रवाल, उपाध्यक्ष शशि भूषण एवं बी एन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रीतपाल सिंह, सचिव अशोक जैन, कार्यकारिणी सदस्य वरुण घोष, योगेश गुप्ता, अवी सहगल, अर्नव झाम, हरीश मुदलियार, गौरव रोजेंदार, अमीत चौधरी, राजेश खंडेलवाल, पूर्व अध्यक्ष यूएस गुप्ता, सीनियर मेंबर उमेश चितलांगिया, हरीश सहगल, एस एस केम्बो, प्रेमचंद लालवानी, जेएल ताम्रकार, रामचंद्रन सहित एंसीलरी के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button