छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

विकास के पथ पर चलने के लिए समाज के लोगों का एक सूत्र में बंधे रहना आवश्यक: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

दुर्ग। कुम्हारी के वार्ड क्रमांक 3 में 38 लाख की लागत से बने छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के सामुदायिक भवन का लोकार्पण मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उन्होंने समाज को परिभाषित करते हुए कहा कि समाज व्यक्तियों का एक समूह नहीं बल्कि व्यक्तियों में जो पारस्परिक संबंध पाए जाते हैं उन्हीं की एक व्यवस्था है।

कुर्मी समाज के लोगों का मुख्य पेशा कृषि है लेकिन शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी समाज के लोगों ने काफी नाम किया है। विकास के पथ पर चलने के लिए समाज के लोगों का एकता सूत्र में बंधे रहना आवश्यक है और कुर्मी समाज इसे भली भांति जानता है। शासन प्रत्येक समाज प्रगति की ओर अग्रसर हो इसके लिए सभी को समान अवसर प्रदान करा रहा है।

समुदायिक एवं सांस्कृतिक भवनों के लिए शासन रियायती दरों पर भूमि का आवंटन कर रही है ताकि सभी समाज के लोग अपने समुदाय के हित के लिए आगे आएं और उसके उत्थान का कार्य करें। इन सामुदायिक भवनों में सामाजिक कार्यों के साथ-साथ समाज के  लोगों को अन्य लाभ भी मिलेंगे। उन्होंने उपस्थित समाज के लोगों के साथ चर्चा भी की और उन्हें समाजिक एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए बधाई भी दी।

Related Articles

Back to top button