दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

कृषि सलाहकार की अध्यक्षता में जिला पंचायत में गौठानों के संचालन को लेकर की गई समीक्षा बैठक

दुर्ग। जिला पंचायत के सभागार में कृषि सलाहकार प्रदीप शर्मा की अध्यक्षता में गौठान को लेकर उपस्थित अधिकारियों के साथ गहन चर्चा की गई। जिसमें बैठक की चर्चा में प्रदीप शर्मा ने गौठान को मवेशियों का विश्राम स्थल बताया। बरसात के दिनों में गौठानों में वर्षा के कारण कीचड़ की स्थिति निर्मित न हो इसके लिए उन्होंने उचित निकासी की व्यवस्था लेवलिंग के साथ बनाने के लिए उपस्थित संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

उन्होंने गौठानों में चबूतरे के निर्माण की सलाह भी दी। उन्होंने गौठान में एक हिस्सा गांव के लावारिस जानवरों के लिए अलग से चिन्हित करने के लिए कहा और उनके सिंग को रंगने की सलाह भी दी ताकि उनका वर्गीकरण भी किया जा सके।

गौठानों में निर्मित सीपीटी के उपयोग और प्लांटेंशन के संबंध में चर्चा की गई। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों को गौठान समिति के द्वारा गौठानों के संचालन एवं व्यवस्थापन के लिए समिति के सभी सदस्यों को समय-समय पर प्रशिक्षण और मार्गदर्शन को लेकर भी चर्चा हुई।

इस अवसर पर पूर्व मुख्य सचिव अजय सिंह और भारतीय वन सेवा के पूर्व अधिकारी के.एस. सुब्रमण्यम, कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा जिला पंचायत सीइओ अश्वनी देवांगन एवं अधिकारीगण व कर्मचारी गण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button