छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधि और किसानों की मांग पर गंगरेल बांध से सिंचाई के लिए पानी छोड़ने के दिए निर्देश

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे की अनुशंसा तथा विधायक अभनपुर एवं धरसीवा सहित किसान संगठनों की मांग को देखते हुए गंगरेल डेम से सिंचाई के लिए तत्काल पानी छोड़ने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश के परिपालन में जल संसाधन विभाग द्वारा 22 जुलाई को शाम 4 बजे गंगरेल डेम से सिंचाई के लिए पानी छोड़ा जाएगा।

प्रमुख अभियंता इंद्रजीत उईके ने बताया कि गंगरेल में पर्याप्त जलभराव है। गंगरेल बांध की नहर से रायपुर, आरंग , धरसींवा, बलोदा बाजार -भाटापारा ,लवन,पलारी और धमतरी क्षेत्र के किसानों को खरीफ फसलों की सिंचाई के लिए पानी मिलेगा।

Related Articles

Back to top button