दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

24 जुलाई को CGPSC की तैयारी कर रहे अभ्यार्थियों के लिए कार्यशाला, IAS डॉ.गौरव सिंह और IPS डॉ.अभिषेक पल्लव होंगे मुख्यवक्ता

दुर्ग। दुर्ग में सीजीपीएससी-2023 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए नेतृत्व साधना केंद्र द्वारा कार्यशाला का आयोजन 24 जुलाई को दोपहर 3ः00 बजे मिनाक्षी नगर में किया जा रहा है। जिसमे परीक्षार्थियों को परीक्षा की डिमांड, तैयारी, सिलेबस का स्वरुप, अपेक्षित दृष्टिकोण का विकास, चुनौतियाँ, रणनीति, सफलता- असफलता एवं व्यक्तिगत अनुभव के माध्यम से परीक्षा एवं सर्विस की एक व्यापक समझ विकसित करने का एक अवसर प्राप्त होगा।

इस कार्यशाला में अतिथि एवं वक्ता के तौर पर कलेक्टर बालोद डॉ. गौरव कुमार सिंह एवं दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव शामिल होंगे साथ ही एसएएस जॉइंट कलेक्टर, रायपुर सुभाष सिंह राज और उप-सचिव छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल शामिल होंगे। जो कि अभ्यर्थियों के प्रश्नों के आधार पर अपना अनुभव साझा करेंगे।

यह कार्यशाला संस्था के विद्यार्थियों के साथ-साथ अन्य सभी अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जा रही है। जिसमे शामिल होने हेतु निःशुल्क रजिस्ट्रेशन संस्था की वेबसाइट में कर सकते है। विस्तृत जानकारी के लिए संस्था द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर 98279 59811, 73899 3187 पर कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button