दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

निर्माणाधीन भवन से सबमर्सिबल पंप और वायर चोरी लेकर ले गए चोर

भिलाई-3। पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के चरोदा क्षेत्र में चोरों का हौसला इन दिनों बुलंद हो गए है। थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही है। ऐसी ही एक मामला प्रकाश में आया है, जिसमे चोरों ने निर्माणधीन भवन के बोर से सबमर्सिबल पंप और वायर चोर कर ले गए और पानी वाले पाइप को बोर के अंदर ही छोड़ कर चले गए।

शुक्रवार को प्रार्थिया सुजाता बागड़े ने पुरानी भिलाई थाना पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी दी तब पुलिस ने अपराध क्रमांक 338/2022 धारा 380 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है। देखना यह है कि पुलिस कब तक मामले का खुलासा कर पाती हैं।

प्रार्थिया सुजाता बागड़े पिता स्व. सुखराम बागड़े ने बताया कि दिनांक 27-28 की रात को यह घटना हुई है। प्रार्थिया धवलपुर, गरियाबंद में निवासरत है, सिलाई कढ़ाई का काम करती है। आनंद नगर, चरोदा में मकान बनवा रही है। 26 जुलाई को भतीजी के जन्मदिन मानने अपने भाई के यहां नंदनी रोड, पावर हाउस आई थी। सुबह मिस्त्री ने बताया कि सबमर्सिबल पंप और वायर चोरी हो गया है।

प्रार्थिया ने शुक्रवार को थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवा है। उसने बताया कि 1.50 एचपी का मोटर पंप और उसमे लगा वायर पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया है, चोरी गई समान की कीमत करीब 30 हजार रुपए की है।

Related Articles

Back to top button