दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

सावन मास पर विशेष: विप्र फाउंडेशन के सदस्यों के द्वारा आयुर्वेदिक औषधि युक्त पौधे का किया गया वितरण

दुर्ग। सावन के उपलक्ष पर विशेष रुप से आयुर्वेदिक औषधि युक्त पौधे एवं वृक्षारोपण के तहत आज शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीसेगांव मैं वृक्षारोपण का कार्य किया गया। जिसमें आज विप्र फाउंडेशन के सदस्यों के द्वारा आयुर्वेदिक औषधि युक्त साथ ही पीपल और नीम के पौधों के साथ कुछ सजावट के लिए विद्यालय के दृष्टिकोण से सुंदर प्राकृतिक पौधों का भी वितरण संस्था के सदस्यों द्वारा किया गया।

जिसमें संस्था द्वारा प्लास्टिक और मिट्टी के 11 नग गमले भी दिए गए इसी कड़ी में वहां के बच्चों द्वारा हमारे फाउंडेशन को बधाई संदेश बच्चों द्वारा दिया गया जिसमें बच्चों ने सभी इको क्लब के ड्रेस पहन के हमारा अभिवादन किया, और साथ ही हमें शाला की मूलभूत सुविधाओं के लिए ध्यान आकर्षित करवाया।

जिससे हमारे संस्था के अध्यक्ष ईशांन शर्मा ने अपनी उपस्थिति हमेशा की तरह जारी रखने की बात कही और भविष्य में बच्चों को विद्या अध्ययन में किसी प्रकार की कोई समस्या बच्चों को होती है तो उन्हें सहयोग का आश्वासन भी दिया आगे इसी कड़ी में फाउंडेशन ने देखा वहां बहुत से बच्चों के पैरों में चरण पादुका नहीं थी।

उचित समय देखकर हमारी संस्था विप्र फाउंडेशन द्वारा सभी बच्चों को संस्था की तरफ से चरण पादुका वितरित की जाएगी यह सुनकर बच्चों ने तालियों के साथ सारे फाउंडेशन का अभिनंदन किया संस्था में विशेष रुप से अध्यक्ष ईशान शर्मा जयदेव शर्मा, संतोष राजपुरोहित, दिनेश पुरोहित, राहुल शर्मा, गौरव शर्मा, हितेश शर्मा , विशाल शर्मा,और भी विप्र गण प्रस्तुत कार्यक्रम में सम्मिलित हुए थे।

Related Articles

Back to top button