दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

BSF महानिरीक्षक मुख्यालय रिसाली में रक्षा बंधन का त्योहार मनाया गया

भिलाई। सोमवार दिनांक 08 अगस्त 2022 को बीएसएफ महानिरीक्षक मुख्यालय रिसाली में रक्षा बंधन का त्योहार मनाया गया। इस अवसर पर ब्रम्हकुमारी महिला संघ भिलाई एवं शारदा विद्यालय भिलाई की छात्राओं ने रक्षा बंधन की पूर्व बेला में बीएसएफ मुख्यालय पहुँच कर सीमा सुरक्षा बल अधिकारियों एवं जवानों के माथे पर तिलक लगाकर एवं रक्षासूत्र बांधकर बहनों से दूर इन भाईयों को वात्सल्य एवं अपनेपन से भावविभोर कर दिया। जवानों तथा अधिकारियों ने भी स्नेहिलनमन करते हुए उनकी रक्षा एवम् सुरक्षा का प्रण लिया।

इस अवसर पर सीमा सुरक्षा बल के अधिकारीगण, अधिनस्थ अधिकारी एवं जवान मौजूद थे। ब्रम्हकुमारी महिला संघ भिलाई एवं शारदा विद्यालय भिलाई के समस्त स्टाफ भाव-विभोर होकर कुछ देर के लिए शांत होकर सुदूर क्षेत्रों में अपने कर्तव्य में लगे बीएसएफ जवानों एवं अधिकारियों को नमन कर उनको राखी की बधाईयाँ प्रेषित कर रहे थे।

सीमा सुरक्षा बल के कार्मिको नै ब्रम्हकुमारी महिला संघ भिलाई एवं शारदा विद्यालय भिलाई के छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की, साथ ही स्कूल के कर्मचारी को धन्यवाद करते हुए कहा कि वे सीमा सुरक्षा बल के लिए आयोजित इस कार्यक्रम को हमेशा याद रखेंगे एवं हर कदम पर उनका साथ देंगे।

Related Articles

Back to top button