छत्तीसगढ़ में ED के छापों में बड़ा खुलासा हुआ है, बांग्लादेश से कोलकाता के रास्ते अवैध तरीके से सोना-चांदी छत्तीसगढ़ के कई जिलों में खपाया गया था, ED ने सोने-चांदी के गहने सहित कैश जब्त किया है…


नईदिल्ली (ए)। छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के छापों में बड़ा खुलासा हुआ है। बांग्लादेश से कोलकाता के रास्ते अवैध तरीके से सोना-चांदी छत्तीसगढ़ के कई जिलों में खपाया गया था। ज्वेलरी कारोबारियों के ठिकानों से 16 किलो 655 ग्राम सोना, 671 किलो चांदी और 1 करोड़ 41 लाख रुपये नकद सीज किया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने अपने ऑफिशियल ट्विटर एकाउंट पर इसकी जानकारी साझा की है। ईडी अभी मामले की जांच कर रही है।


बता दें कि ईडी के अफसरों ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, दुर्ग-भिलाई और राजनांदगांव के ज्वेलरी, कपड़ा और चार्टर्ड एकाउंटेंट के दफ्तरों में छापा मारा था। ईडी ने कुल 22 जगहों पर सर्च ऑपरेशन चलाया था। ईडी ने जहां छापा मारा था, वे छत्तीसगढ़ के नामचीन ज्वेलरी, कपड़ा कारोबारी हैं। छापेमारी के दौरान सीआरपीएफ के सशसत्र जवान भी तैनात थे। 5 अगस्त से 7 अगस्त तक अफसरों ने ज्वेलरी कारोबारियों के ठिकानों पर जांच की थी। इस दौरान किसी को अंदर और बाहर नहीं जाने दिया गया था। जांच में अवैध तरीके से सोना की तस्करी करने का मामला उजागर हुआ है।
सोने-चांदी की ज्वेलरी और डेढ़ करोड़ रुपये जब्त
प्रवर्तन निदेशालय ने ट्वीट कर बताया कि PMLA (Prevention of Money Laundering Act) के तहत 5 अगस्त से 7 अगस्त तक छत्तीसगढ़ और झारखंड में 22 जगहों पर तस्करी को लेकर तलाशी अभियान चलाया था। जांच के दौरान कुल सोने के गहने 16 किलो 655 ग्राम, चांदी 671 किलो 77 ग्राम और 1.41 करोड़ रुपये नकद बरामद किया गया है। बांग्लादेश से कोलकाता होते हुए रायपुर तक अवैध चैनलों से यह सोना और चांदी पहुंचे हैं, जिसे जब्त किया गया है।


ED has carried out search operations under PMLA on 5/6/7 August at 22 premises in Chhattisgarh & Jharkhand, relating to smuggling. Total Gold Ornaments 16655.63gm, Silver 671.77Kg, Cash Rs 1.41Cr, through illicit channels from Bangladesh to Raipur via Kolkata, have been seized.
— ED (@dir_ed) August 10, 2022
IT की जांच पूरी, 60 बोरा दस्तावेज ले गए अफसर 03 अगस्त को आयकर विभाग (आईटी) की टीम ने रायपुर, कोरबा और रायगढ़ में स्टील और पावर प्लांट से जुड़े कारोबारियों के यहां छापा मारा था। उसकी जांच भी पूरी हो गई है। एचएसआर रोलर, नूतन इस्पात, ग्रेविटी फेरस, धनकुंड स्टील, भवानी मोल्डर्स और निर्माण टीएमटी के रायपुर, कोरबा, रायगढ़ के दफ्तरों और घर में आईटी की रेड पड़ी थी। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग ने 45 जगहों पर जांच की थी, जिसमें 60 बोरा दस्तावेज जब्त किए गए हैं। तलाशी के दौरान डेढ़ करोड़ नकदी और डेढ़ करोड़ रुपये की ज्वेलरी भी मिली है। दस्तावेजों की स्क्रूटनी के बाद कारोबारियों को समंस जारी किए जाएंगे।



