दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

प्रवि उन्यन वेलफेयर फाउंडेशन ने शासकीय स्कूलों के छात्रों को निशुल्क जूता वितरण किया

 

भिलाई। समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था प्रवि उन्यन वेलफेयर फाउंडेशन भिलाई के माध्यम से मंगल सिंह द्वारा नवीन शासकीय प्राथमिक शाला भाटापारा, रूआबांधा, रिसाली में 150 बच्चों को जूता वितरण किया गया।

इस अवसर पर प्रवि उन्यन वेलफेयर फाउंडेशन की तरफ से संस्था के अध्यक्ष प्रकाश महोबिया एवं उनके सदस्यों द्वारा मंगल सिंह और गुलशन गुप्ता का आभार व्यक्त किया। अध्यक्ष प्रकाश महोबिया ने यह भी जानकारी दी कि भविष्य में बच्चों में शिक्षा हेतु प्रेरणा मिल सके।

इस प्रयोजन के साथ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जावेगा। जूते प्राप्त करके बच्चों एवं उनके अभिभावकों ने हर्ष व्यक्त किया एवं फाउंडेशन को उनके भविष्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Back to top button