छत्तीसगढ़फीचर्ड

आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान राजनांदगांव पुलिस द्वारा 1043 अधिकारियों/कर्मचारियों ने हमर तिरंगा यात्रा निकाल कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

 

राजनांदगांव। दिनांक 13.08.2022 को अमृत महोत्सव के अवसर पर उप पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज रामगोपाल गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के नेतृत्व में राजनांदगांव में निकाली गई तिरंगा यात्रा जो दिग्विजय स्टेडियम से निकल कर शहर के चौक चौराहों से गुजरते हुए पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुआ।

इस तिरंगा यात्रा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डोंगरगढ़ नेहा पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑप्स आकाश मरकाम, न.पु.अ./डी.एस.पी. नेहा वर्मा जिला बल, आई.टी.बी.पी., सी.ए.एफ. एवं पी.टी.एस. राजनांदगांव के जवान तथा एन.सी.सी. केडेट्स व स्काउट के 1043 वर्दीधारियों ने भाग लिया जिसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ड रिकार्ड में दर्ज की गई है। तिरंगा यात्र के दौरान लोगों को ’अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने हेतु (हमर तिरंगा हर घर तिरंगा) का नारा देकर प्रेरित किया गया।

Related Articles

Back to top button