देश-दुनियाफीचर्ड

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना को सौंपी स्वदेशी हथियार; जानिए F-Insas और Nipun के बारे में

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कई स्वदेशी हथियार सेना को सौंपे, इनमें एके-203 और एफ-इंसास राइफलों के अलावा नई एंटी पर्सोनेल माइन निपुण भी शामिल है…

नईदिल्ली (ए)। भारतीय सीमाओं पर बढ़ती चुनौतियों के बीच केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कई स्वदेशी हथियार सेना को सौंपे. इनमें एके-203 और एफ-इंसास राइफलों के अलावा नई एंटी पर्सोनेल माइन निपुण भी शामिल है. नए हथियार ईईएल व अन्य भारतीय कंपनियों ने विकसित किए हैं. इस अवसर पर भारतीय सेना के मुख्य इंजीनियर लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह ने सेना प्रमुख की ओर से देश का आश्वस्त किया है कि हम किसी भी खतरे से निपटने को तैयार हैं।

लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह ने कहा कि रक्षा क्षेत्र में स्वदेशीकरण को बढ़ावा देने में मदद करने के लिए भारत सरकार ने कई नीतिगत निर्णय लिए हैं. सेना में कई नए हथियार शामिल किए जाने के मौके पर उन्होंने यह बात कही. इन हथियारों में माइंस, आमने सामने लड़ाई के हथियार, इन्फैंट्री के लड़ाकू वाहन शामिल हैं. वहीं, इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को भारतीय सेना के फ्यूचरिस्टिक इन्फैंट्री सोल्जर इन ए सिस्टम (F-Insas) की नई हथियार प्रणालियों और AK-203 असॉल्ट राइफल व शस्त्रों की जानकारी दी गई. भारतीय सेना ने आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को चीन के साथ सटी सीमा स्थित पैंगोंग झील में तैनात लैंडिंग क्राफ्ट असॉल्ट की क्षमता का प्रदर्शन किया।

Related Articles

Back to top button