छत्तीसगढ़फीचर्ड

रायपुर की मृणमई सिंह को बैंकांक में इंटरनेशनल ब्रांड एम्बेसडर के खिताब से नवाजा गया

रायपुर। थाईलैंड की राजधानी बैंकांक में आयोजित मिस/मिसेज यूनिवर्स 2022 में रायपुर की मृणमई सिंह को इंटरनेशनल ब्रांड एम्बेसडर के खिताब से नवाजा गया।

होटल प्रिंस चैलेस में शुक्रवार को आयोजित भव्य कार्यक्रम में मृणमई सिंह को क्राउन पहनाया गया। श्रीमती सिंह को पहले मिसेज छत्तीसगढ़ का अवार्ड भी मिल चुका है।

पेशे से इंटीरियर डेकोरेटर श्रीमती सिंह ने पुरखौती मुक्तांगन और जंगलसफारी में भी सहायक कला विशेषज्ञ के रुप में कार्य कर चुकी है।

Related Articles

Back to top button