छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP जितेंद्र यादव ने लिया क्राइम मीटिंग: लंबित अपराध, लंबित मर्ग, लंबित सभी प्रकार के शिकायतों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

 

बालोद। दिनाँक 26.08.2022 को पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव जिला बालोद के द्वारा 11:00 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभा कक्ष में क्राईम मीटिंग आयोजित की गई। मीटिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा पूर्व माह में कानून व्यवस्था/वीवीआईपी प्रवास के दौरान कर्तव्य में तैनात अधिकारी/कर्मचारियों के द्वारा पूर्ण निष्ठा से सफलतापूर्वक ड्यूटी का निर्वहन किए जाने पर बधाई देते हुए क्राइम मीटिंग का शुभारंभ किए।

मीटिंग में लंबित अपराध, लंबित मर्ग, लंबित सभी प्रकार के शिकायतों का शीघ्र निराकरण करने, जिले में हो रहे चोरी व नकबजनी पर अंकुश लगाने हेतु कांबिंग गस्त, फुट पेट्रोलिंग, गुंडा, माफी बदमाश की नियमित चेकिंग, क्षेत्र में घूम रहे फेरी वालों को इस क्षेत्र में अकारण न रहने देने, 151 CRPC की अधिक से अधिक कार्यवाही करने, ग्रामों में कोटवारों के माध्यम से घरों को सुना न रहने देने की मुनादी किए जाने के निर्देश दिए गए।

वाहन दुर्घटना पर रोक लगाने के लिए drunk & drive करने वालों पर अधिक से अधिक कार्यवाही, तेज रफ्तार से वाहन चलाने वाले के ऊपर कार्यवाही हेतु रडार का उपयोग करने के निर्देश दिए। आदतन अपराधियों/ गुंडा बदमाश का रजिस्टर खोलने, थानों के सभी रजिस्टर का संधारण करने, जुआ, सट्टा एवं सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वालों पर अधिक से अधिक कार्यवाही, क्षतिपूर्ति के प्रकरण का शीघ्र निराकरण, गांजा के प्रकरणों के नष्टीकरण की कार्यवाही के साथ साथ सभी राजपत्रित अधिकारियों को मर्ग जांच की समीक्षा करने के निर्देश देते हुए इकाई के समस्त अधिकारी कर्मचारी/अधिकारियों को पुलिस बैंक में जोड़ने हेतू निर्देशित किए।

जिससे पुलिस बैंक द्वारा देय 8% लोन का फायदा उठा सके व सभी थाना प्रभारियों को पेट्रोलिंग वाहन हेतू फर्स्ट एड बॉक्स वितरण किया गया। उक्त मीटिंग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद हरीश राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक मनोज तिर्की, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी प्रतीक चतुर्वेदी, उप पुलिस अधीक्षक राजेश बागड़े, सोनसाय मौर्य, बोनीफॉस एक्का सहित इस इकाई के समस्त थाना चौकी प्रभारी व पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभी शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button