छत्तीसगढ़फीचर्ड

नवजात शिशु को कीचड़ से निकलकर उसको अस्पताल में भर्ती कर नया जीवन देने वाले टीआई सुरेश ध्रुव व आरक्षक को रायपुर एसएसपी ने किया सम्मानित

रायपुर। दिनांक 3.9.22 की सुबह थाना उरला में खबर आई कि झोले के अंदर नवजात शिशु को डाल कर अछोली ग्राम के तालाब के नीचे वाले नाली में किसी ने फेक दिया है, तत्काल डायल 112 में कार्यरत थाना उरला के जवान ताराचंद गेंदले को मौके पर भेजा गया।

देखा गया कि झोले के अंदर एक नवजात बच्ची निस्तेद अवस्था में कीचड़ में सनी पड़ी हुई है। लोगो की मदद से उसे बाहर निकाल कर साफ सुथरा किया। सीपीआर दिया तो बच्ची होश में आ गई। बच्ची को अंबेडकर अस्पताल पंहुचा कर उसका ईलाज कराया गया।

अभी बच्ची अस्पताल में स्वस्थ और सुरक्षित है। बाद में उसे मातृ छाया भेजा जाएगा। उल्लेखनीय बात यह है की उस नवजात बच्ची को गोद लेने के लिए पुलिस से कई लोगो ने संपर्क किया है।

इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए वरिष्ट पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने आर लालचंद गेंदले और थाना प्रभारी उरला निरीक्षक सुरेश ध्रुव को प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया।

Related Articles

Back to top button