देश-दुनियाफीचर्ड

ब्रिटेन पर सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 96 साल में निधन: फ्रिंस चार्ल्स अब ब्रिटेन के नये सम्राट होंगे

ब्रिटिश इतिहास में सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का गुरुवार को निधन हो गया, वह 96 वर्ष की थीं, बकिंघम पैलेस ने एक बयान में उनकी मृत्यु की घोषणा की, जिससे 10 दिनों का राष्ट्रीय शोक शुरू हो गया, 73 साल की उम्र में प्रिंस चार्ल्स ‘महाराज चार्ल्स तृतीय’ बने हैं…

 

नईदिल्ली (ए)। ब्रिटेन में सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का गुरुवार को स्कॉटलैंड के बालमोरल कैसल में निधन हो गया. वह 96 वर्ष की थीं. महारानी ने 70 साल तक शासन किया. उनके निधन के साथ ही ब्रिटेन के इतिहास में किसी शासक के सबसे लंबे समय तक किये गये शासन का अंत हो गया. गुरुवार को सुबह उनके स्वास्थ्य के बारे में चिंताएं बढ़ने के बाद उनका परिवार एबरडीनशायर में उनके स्कॉटिश इस्टेट में इकट्ठा होने लगा।

वेल्स के पूर्व राजकुमार चार्ल्स अब ब्रिटेन के नये सम्राट होंगे। ब्रिटेन की नवनियुक्त प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन की खबर पर कहा, ‘हम सभी गहरी पीड़ा में हैं. देश और दुनिया के लिए यह एक बड़ा झटका है.’ उन्होंने महारानी को ‘एक चट्टान बताया, जिस पर आधुनिक ब्रिटेन बनाया गया.’ उन्होंने कहा, ‘ब्रिटेन आज महान देश है जो उनकी वजह से है.’ उन्होंने कहा कि महारानी उनके साथ-साथ कई ब्रितानियों के लिए एक व्यक्तिगत प्रेरणा थीं।

Related Articles

Back to top button