देश-दुनियाफीचर्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले 1200 उपहारों की होगी नीलामी, जानिए इस पैसे का कहां होगा इस्तेमाल?

पीएम मोदी को मिले 1200 से अधिक उपहारों को नीलाम किया जा जाएगा, उपहारों का आधार मूल्य 100 रुपये से लेकर 10 लाख रुपये की श्रेणियों में रखा गया है, इससे मिलने वाला पैसा नमामी गंगा मिशन को दिया जाएगा…

नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खिलाड़ियों और राज नेताओं सहित विभिन्न क्षेत्रों के लोगों से मिले 1200 से अधिक उपहारों को नीलाम किया जा जाएगा। 17 सितंबर से इन उपहारों को नीलाम किया जाएगा. साथ ही इससे मिलने वाला पैसा नमामी गंगा मिशन को दिया जाएगा। राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय के महानिदेशक अद्धैत गडनायक ने कहा कि नीलामी वेब पोर्टल पीएममेमेंटोज.जीओवी.इन के जरिये की जाएगी और यह 2 अक्टूबर को संपन्न होगी. इसी संग्रहालय में इन उपहारों को रखा गया है. उन्होंने कहा कि आम लोगों से लेकर, भारत की समृद्ध संस्कृति और धरोहर का प्रतिनिधित्व करने वाले विभिन्न गणमान्य लोगों द्वारा भेंट किये गये उपहारों सहित कई अन्य उपहारों को नीलाम किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button