छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार से किया सम्मानित : दुर्ग की सपना सोनी को मिला राष्ट्रीय पुरस्‍कार

रायपुर। भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने शिक्षक दिवस के अवसर पर आज (5 सितंबर, 2020) पहली बार वर्चुअल तरीके से आयोजित पुरस्कार समारोह में देश भर के 47 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया। राष्ट्रपति ने अपने भाषण में पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी और स्कूली शिक्षा में गुणात्मक रूप से सुधार लाने के लिए शिक्षकों द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पुरस्कार विजेताओं में लगभग 40 प्रतिशत महिलाएं है। उन्होंने शिक्षक के रूप में महिलाओं द्वारा निभाई गई भूमिका की सराहना की।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जेवरा सिरसा, दुर्ग की फिजिक्स की व्याख्याता सपना सोनी इस वर्ष के राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्‍कार से सम्मानित होने वाली राज्य से एकमात्र शिक्षक है तथा पूरे देश से केवल 47 शिक्षक की सूची में शामिल हुई हैं । उनका चयन विज्ञान के क्षेत्र में अध्ययन एवं अध्यापन कार्य में लगातार किए गए नवाचार के कारण हुआ है। उनके प्रयास से विगत 12 वर्षों से जेवरा सिरसा स्कूल के बच्चों का परीक्षा परिणाम बोर्ड परीक्षा में 93 से 100% तक रहा है।

केन्‍द्रीय शिक्षा मंत्री ने सपना सोनी को दी बधाई

सपना सोनी को NAT 2020 जीतने के लिए बधाई। नवीन मॉडल और आईसीटी-आधारित शिक्षण सामग्री के आपके उपयोग ने छात्रों को एक वैज्ञानिक स्वभाव विकसित करने में मदद की है। सराहनीय कार्य!

Related Articles

Back to top button