छत्तीसगढ़फीचर्ड

निरीक्षक रोहित मालेकर ने पॉलिटेक्निक कॉलेज के शिक्षको और छात्रों को दी सायबर क्राइम के नए ट्रेंड्स की जानकारी

 

रायपुर। जिले के पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के आदेश एवम अभिषेक माहेश्वरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम रायपुर के दिशा निर्देश पर छात्रों को साइबर स्मार्ट बनाने की दिशा में शुक्रवार को शासकीय को-एजुकेशन पॉलीटेक्निक, बैरन बाज़ार में सुनो रायपुर जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिसमें एंटी क्राइम एवम सायबर सेल से निरीक्षक रोहित मालेकर द्वारा कॉलेज के 80 से अधिक शिक्षको व विद्यार्थियों को साइबर क्राइम के नए ट्रेंड्स के बारे में जानकारी साइबर यूनिट टीम के साथ जा कर दी।

साइबर अपराध क्या है, कैसे होता है फाइनेंशियल फ्रॉड में लिंक फ्रॉड , रिमोट एप्लीकेशन फ्रॉड ,कस्टमर केयर फ्रॉड ,अश्लील वीडियो कॉल ,केबीसी फ्रॉड ,ओलेक्स फ्रॉड , बल्क मेसेज फ्रॉड , फेक डी पी फ्रॉड ,सोशल मीडिया और साइबर अपराध ,सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग कैसे करें ,महिला एवम साइबर अपराध से बचाव ,बच्चो से संबंधित साइबर अपराध की विस्तार से जानकारी दी गई।

प्रश्नोत्तर सत्र में विद्यार्थियों ने साइबर क्राइम से संबंधित प्रश्न भी पूछे। कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य डा अभिताभ दुबे के मार्गदर्शन और पूजा पटेल, जयश्री चंद्राकर और अभिजीत यादव के सहयोग से सम्पूर्ण हुआ।

Related Articles

Back to top button