छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग रेंज की गठित हाई लेवल ड्रग डिस्पोजल समिति के द्वारा भिलाई स्टील प्लांट में सैकड़ों किलो ग्राम गांजा किया गया नष्ट

 

कुल 109 प्रकरणों के सैकड़ों किलो के गांजा सहित गांजा के पौधे एवं चरस का किया गया नष्टीकरण, पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज बद्रीनारायण मीणा, पुलिस अधीक्षक दुर्ग, पुलिस अधीक्षक कबीरधाम सहित कई राजपत्रित अधिकारी भिलाई स्टील प्लांट में नष्टीकरण प्रक्रिया के समय रहे मौजूद…

भिलाई। मादक पदार्थों के नष्टीकरण हेतु रेंज स्तर पर गठित हाई लेवल ड्रग डिस्पोजल समिति द्वारा जिला कबीरधाम के नष्टीकरण योग्य 109 प्रकरणों में जप्त मादक पदार्थ ( गांजा ) मात्रा 1) 6135.430 किलो ग्राम गांजा, 2) 7.840 किलो ग्राम गांजा पौधा एवं 3) 0.560 किलो ग्राम चरस के नष्टीकरण की कार्यवाही हाई लेवल ड्रग डिस्पोजल समिति के अध्यक्ष बद्री नारायण मीणा, पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज तथा सदस्य डॉ. अभिषेक पल्लव, पुलिस अधीक्षक जिला दुर्ग तथा सदस्य डॉ.लाल उमेद सिंह, पुलिस अधीक्षक जिला कबीरधाम, क्षेत्रीय अधिकारी छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल भिलाई, जिला दुर्ग तथा पंचानों की उपस्थिति में दिनांक 03.10.2022 को थाना भिलाई भट्ठी जिला दुर्ग क्षेत्रांतर्गत भिलाई इस्पात संयंत्र के एसएमएस -03 के भस्मीकरण यंत्र में विधिवत् जलाकर नष्टीकरण की कार्यवाही की गई।

Related Articles

Back to top button