दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

आयुष्मान पखवाडा अंतर्गत विशाल सायकल रैली का आयोजन

दुर्ग। जिले में 2 अक्टूबर को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना डा. खूबचन्द बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के सफलतम 4 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मे इस वर्ष भी आम जनमानस को जागरुक करने तथा योजना का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयुष्मान भारत दिवस का आयोजन विभिन्न स्वरूपों में किया गया।

इसी अनुक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंति के उपलक्ष्य में 02 अक्टूबर को दुर्ग जिला मुख्यालय में आयुष्मान पखवाडा मनाते हुए विशाल सायकल रैली का आयोजन कलेक्टोरेट परिसर दुर्ग में किया गया। विभिन्न उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालयों के लगभग 300 बच्चे सायकिल रैली में शामिल हुए। सायकिल रैली कलेक्टोरेट परिसर दुर्ग से प्रारम्भ होकर अग्रसेन चौक, ग्रीन चौक, गुरुद्वारा, राजेन्द्र पार्क चौक से होते हुए वापस कलेक्टर परिसर मे समाप्त हुई।

विधायक अरूण वोरा द्वारा बैलून उड़ाकर रैली का समापन किया। कार्यक्रम का प्रतिनिधित्व योजना के जिला नोडल अधिकारी डॉ आर. के. खण्डेलवाल, जिला परियोजना समन्वयक देवेश कुमार त्रिवेदी, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक संजीव दुबे एवं जिला प्रशासन द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button