देश-दुनियाफीचर्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिलासपुर में किया AIIMS का उद्‌घाटन: 247 एकड़ में फैला है अस्पताल, जानिए इसकी 5 खासियत

बिलासपुर एम्स को 1,470 करोड़ की लागत से बनाया गया है, यह अस्पताल 247 एकड़ से अधिक भू-भाग में फैला है, इस सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल में मरीजों को 24 घंटे इमरजेंसी चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जायेगी…

बिलासपुर (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) का उद्घाटन किया। इस सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में मरीजों के लिए कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी हैं. ज्ञात हो कि इस अस्पताल का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अक्टूबर 2017 में किया था। इस अस्पताल की खासियत इस प्रकार है-

247 एकड़ में फैला है अस्पताल

बिलासपुर एम्स को 1,470 करोड़ की लागत से बनाया गया है. यह अस्पताल 247 एकड़ से अधिक भू-भाग में फैला है. इस सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल में मरीजों को 24 घंटे इमरजेंसी चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जायेगी. इस अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा भी मरीजों को मिलेगी. इस अस्पताल में 18 स्पेशल और 17 सुपर स्पेशल विभाग होंगे।

 

Related Articles

Back to top button