दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

पैसे के लेनदेन को लेकर आपसी विवाद पर प्राणघात हमला, इलाज के दौरान हुई मौत, दो आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। थाना दुर्ग कोतवाली थाना क्षेत्र के गया नगर क्षेत्र में दिनांक 08/10/22 की रात्रि मृतक विजय् चंद्राकर पिता तुलाराम चंद्राकर उम्र 26 साल निवासी राजीव नगर रात्रि 11:30 बजे के करीब अपनी स्कूटी से अपने घर जा रहा था तभी रास्ते में गया नगर के परमेश्वरी स्कूल के पास दो आरोपी सागर गुप्ता उम्र 23 साल तथा शंकर साहू उम्र 24 साल एवं एक अपचारी बालक के द्वारा आपसी पुराने विवाद व पैसे के लेंन देन को लेकर रास्ता रोककर डंडे व तलवार से विजय चंद्राकर पर प्राणघातक हमला कर दिये एवं मौक़े से फ़रार हो गये।

पुलिस को सूचना दी गई पुलिस तत्काल मौक़े पर पहुँचकर घायल को अस्पताल पहुँचाई जहाँ इलाज के दौरान विजय की मृत्यु हो गई। पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉ. अभिषेक पल्लव के द्वारा सीएसपी दुर्ग शिल्पा साहू व कोतवाली थाना प्रभारी एसएन सिंग के नेतृत्व में एक टीम को मामले की पतासाजी गिरफ़्तारी हेतु लगाया गया।

घटना के चार घण्टे के भीतर मामले को इस टीम के द्वारा सुलझा लिया गया तथा दोनो आरोपी एवं अपचारी बालक को हिरासत में लिया गया और घटना के विषय में पूछताछ की जा रही है। मामले में थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 1101/2022 धारा 302, 34 भादवि के तहत अपराध क़ायम कर विवेचना की जा रही है।

Related Articles

Back to top button