दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

कलेक्टर जनदर्शन में बाम्बे आवास के रहवासियो ने असमाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने चौकी प्रारंभ करने की मांग रखी

दुर्ग। सिविक सेंटर के व्यापारी कलेक्टर जनदर्शन पहुचे। ये नेहरू आर्ट गैलरी में कपड़े, खिलौने, ज्वैलरी एवं अन्य प्रकार के सामानों का विक्रय करते थे। व्यापारियों ने बताया कि बीएसपी के अधिकारियों ने हमें व्यवस्थापन का आश्वासन दिया गया लेकिन अब तक व्यवस्थापन नहीं हो सका है। कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने प्रकरण की पूरी जानकारी लेकर बीएसपी अधिकारियों को नियमानुसार इस संबंध में शीघ्र कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया।

बानबरद में पानी की दिक्कत दूर करने दिये निर्देश- बानबरद( अहिवारा) के ग्रामीण भी जनदर्शन में पहुंचे। उन्होंने बताया कि बानबरद में पानी की काफी दिक्कत है। विशेषकर गर्मी में काफी दिक्कत हो जाती है। कोई ठोस कार्य इस संबंध में हो तो ठीक रहेगा। कलेक्टर ने पीएचई अधिकारियों को इस संबंध में त्वरित कार्रवाई कर लोगों को राहत देने के निर्देश दिये।

रैश्ने बाम्बे आवास के निकट पुलिस चौकी आरंभ करने की माँग- जनदर्शन में नेहरू नगर के रैश्ने बाम्बे आवास के रहवासी भी आये। उन्होंने कहा कि यहां असमाजिक तत्व काफी बढ़ गये हैं। पुलिस लगातार गश्त कर रही है लेकिन यहां पर चौकी आरंभ हो जाए तो असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगेगा। जनदर्शन में कुछ आपसी विवाद से संबंधित मामले में भी आये, जिस पर आवेदकों ने संरक्षण चाहा।

खेल मैदानों की बेहतरी हो- दुर्ग प्रीमियर लीग के सदस्यों ने भी जनदर्शन में अपना आवेदन दिया। उन्होंने कहा कि दुर्ग में मां शीतला मिनी स्टेडियम बैगापारा, सुराना कालेज खेल मैदान, आदित्य नगर खेल मैदान, पद्मनाभपुर मिनी स्टेडियम आदि में मूलभूत सुविधाओं की कमी है। इसमें लाइटिंग बेहतर हो जाए, मैदान उचित तरीके से समतल हो जाएं तो बेहतर होगा। कलेक्टर ने इस संबंध में निगम आयुक्त को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि सभी खेल मैदानों का बेहतर रखरखाव हो और उन्हें आधुनिक जरूरतों के मुताबिक अपडेट किया जाता रहे।

खटालों को हटाने- दुर्ग शहर में खटाल को हटाने के आवेदन भी जनदर्शन में आये। इसके साथ ही मटन मछली मार्केट में किसी व्यापारी की शिकायत भी एक आवेदक ने की और कचरा फेंकने का आरोप लगाया। कलेक्टर ने निगम अधिकारियों से कहा कि निगम में सुव्यवस्था बनी रहे और स्वच्छता बनी रहे, इसकी निरंतर मानिटरिंग करें। जो लोग स्वच्छता में सहयोग नहीं कर रहे हैं। उन पर जुर्माना लगायें और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करें।

दिव्यांग बेरोजगार भी आये, कलेक्टर ने बताया जल्द ही करेंगे प्लेसमेंट कैंप- जनदर्शन में कुछ दिव्यांग छात्र तथा आर्थिक रूप से विपरीत परिस्थिति झेल रहे कुछ बेरोजगार युवा आये। कलेक्टर ने बताया कि नियोक्ताओं से रिक्त पदों और इनके लिए जरूरी योग्यताओं की सूची मंगा ली गई है। उनसे लगातार संपर्क किया जा रहा है। जिन्हें जॉब चाहिए, उनकी प्रोफाइल तैयार की गई है। मेगा प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से बड़ी संख्या में रोजगार लोगों को मिल सकेंगे।

Related Articles

Back to top button