छत्तीसगढ़फीचर्ड

एसएसपी अजय यादव ने निर्माणाधीन नवीन कोतवाली थाना भवन का अवलोकन एवं निर्माण सम्बंधी कार्यों का निरीक्षण किया

रायपुर। आज दिनाँक 25.09.2020 को पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायपुर अजय यादव द्वारा शहर के मध्य में स्थित निर्माणाधीन नवीन कोतवाली थाना भवन का अवलोकन एवं निर्माण सम्बंधी कार्यों का निरीक्षण किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना भवन का निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार एवं आर्किटेक्ट को थाना भवन के कक्षों व अन्य भाग के ड्राइंग और डिजाइन में आवश्यक सुधार करने, निर्माण सामग्री की गुणवत्ता एवं निर्माण कार्य को समय पर पूर्ण कराए जाने के लिए लोक निर्माण विभाग के उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तारकेश्वर पटेल, उप पुलिस अधीक्षक, लाइन मणि शंकर चंद्रा, नगर पुलिस अधीक्षक, कोतवाली डी. सी. पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक, सिविल लाइन नसरुल्ला सिद्दीकी सहित लोक निर्माण विभाग रायपुर के अधिकारी गण उपस्थित थे।।

Related Articles

Back to top button