छत्तीसगढ़फीचर्ड

राजधानी में लॉकडाउन खत्म होते ही कलेक्टर और एसएसपी ने सुबह-सुबह बाजारों का निरीक्षण कर लोगो को किया जागरूक

रायपुर। मंगलवार की सुबह 7:15 बजे राजधानी में लॉक डाउन खत्म होते ही बाजारों के हाल जानने, सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क के प्रति लोगो को जागरूक करने कलेक्टर एस. भारतीदासन व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव ने शास्त्री मार्केट, बीटीआई मार्केट, सिविल लाइन आदि क्षेत्रों का निरीक्षण किया। कलेक्टर और एसएसपी ने इस दौरान कई व्यापारियों से बातचीत किया।माउथ लाऊड स्पीकर के माध्यम से भी आमजनों व व्यापारियों को जागरूकता संदेश दिया गया। निरीक्षण के दौरान एएसपी सिटी लखन पटले, एएसपी ग्रामीण तारकेश्वर पटेल, ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर सहित पुलिस व जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button