दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

अवैध चखना सेंटरो पर दुर्ग पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी: एसपी डॉ.अभिषेक पल्लव स्वयं कर रहे नेतृत्व; पार्षद का भतीजा चखना सेंटर चलाते पकड़ाया, एक चखना में लगा मिला CCTV कैमरा

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने आज शाम अभियान चलाकर जिले में चल रहे अवैध चखना सेंटर पर ताबड़तोड़ कार्यवाही की है। इस अभियान का नेतृत्व स्वयं दुर्ग पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव द्वारा किया गया। एसपी ने अवैध चखना सेंटर चलाने वालो पर करवाही करने के निर्देश दिए और उनको भविष्य में अवैध चखना सेंटर ना चलाने की हिदायत भी सख्त लहजे में दी।

शनिवार की शाम की शाम नव पदस्थ छावनी सीएसपी आईपीएस प्रभात कुमार के नेतृत्व में जामुल क्षेत्र के अवैध चखना सेंटर पर ताबड़तोड़ कार्यवाही की गई, जहा दुर्ग पुलिस अधीक्षक और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत साहू भी मौजूद रहे।

इधर नंदनी नगर थाना और धमधा थाना क्षेत्र में भी अवैध चखना सेंटर पर पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्यवाही किया और समान को जप्त किया गया।इस दौरान थाना प्रभारी और पुलिस बल मौजूद रहे। वही जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र में चखना सेंटर में बैठकर शराब पीते हुए पाए जाने वालो पर भी कार्यवाही की गई है।

एसडीओपी पाटन देवांश सिंह राठौर के नेतृत्व में भी उतई सहित आसपास के अवैध चखना सेंटरो पर भी पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई और सामानों को जप्त किया गया। इस दौरान उतई टीआई मनोज प्रजापति दलबल के साथ मौजूद रहे।

दुर्ग सीएसपी आईपीएस बैंकर वैभव के नेतृत्व में दुर्ग कोतवाली थाना क्षेत्र के अवैध चखना सेंटर पर भी ताबड़तोड़ कार्यवाही की गई, जिसमे एक पार्षद का भतीजा चखना सेंटर चलाते पकड़ाया, जिसका समान जप्त कर कार्यवाही की जा रही है वही एक चखना सेंटर पर बकायदे सीसीटीवी कैमरा लगाकर इसका संचालन किया जा रहा था जिसे पुलिस ने जप्त किया है। खबर लिखे जाने तक कार्यवाही जारी है।

वीडियो…

 

 

 

Related Articles

Back to top button