दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग में 75 पदों के लिए होगा रोजगार कैंप का आयोजन 11 नवम्बर को

 

दुर्ग। कौशल विकास योजना से प्रशिक्षित हितग्राही एवं जिले के अन्य बेरोजगार युवाओं के लिए संकल्प परियोजना के तहत प्लेसमेंट कैंप का आयोजन जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग (छ.ग.) में दिनांक 11 नवंबर 2022 को समय 10.30 बजे से किया जाएगा।

प्लेसमेंट कैम्प में पदों का नियोजक विनायक जॉब कंसल्टेंट, रायपुर है, जिसमें कंप्यूटर ऑपरेटर के 5 पद, बैक ऑफिस एग्जीक्यूटिव के 3 पद, सेल्स एग्जीक्यूटिव के 10 पद, एचआर एग्जीक्यूटिव के 5 पद, रिक्रूटर के 5 पद, कंसल्टेंट के 5 पद, अकाउंटेंट के 6 पद, चार्टर्ड अकाउंटेंट के 3 पद, सिविल इंजीनियर के 5 पद, मैकेनिकल इंजीनियर के 5 पद, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के 5 पद, सॉफ्टवेयर इंजीनियर के 3 पद, आईटी इंजीनियर (एचएन) के 4 पद, केमिस्ट के 5 पद, सुपरवाइजर के 3 पद, एवं फिटर के 3 पद पर नियुक्ति की जाएगी।

इच्छुक आवेदक अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ०ग० निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड उक्त समस्त दस्तावेजों की स्वप्रमाणित छायाप्रति एवं 2 नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग मालवीय नगर चौक में उपस्थित हो सकते है रिक्तियों से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिये जिला रोजगार कार्यालय के सूचना पटल अथवा सोशल मीडिया facebook.com/mccdurg पर देखा जा सकता हैं।

Related Articles

Back to top button