छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा ग्राम सिवनी ब्लॉक नवागढ़ में भेंट-मुलाकात के दौरान की गई घोषणाएं

1. सिवनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की पदस्थापना की जायेगी।

2. सिवनी के डिपरीपारा में बिजली सब स्टेशन स्थापित किया जायेगा।

3. सिवनी में सर्व सुविधा युक्त मंगल भवन बनवाया जायेगा ।

4. संतोषी माता मंदिर में हर साल लगने वाले मेला परिसर में महिला और पुरूषों के लिये प्रसाधन की व्यवस्था की जायेगी ।

5. चांपा के पुराना एनएच हसदेव नदी में जर्जर गेमनपुल के नये निर्माण की स्वीकृति हाल ही में दी गई है जिसका निर्माण कार्य तेजी से करवाया जायेगा ।

6. कन्हाईबंध में छतराम सूर्यवंशी के घर से नैला फाटक तक पक्की सड़क बनवायेंगे।

7. पाली में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन का निर्माण किया जायेगा ।

8. ग्राम बोड़सरा से हाथीटिकरा तक पक्की सड़क बनवाई जायेगी।

9. बोड़सरा तथा मरकाडीह में नवीन पंचायत भवन निर्माण करवाया जायेगा ।

10. करमंदी में उचित मूल्य दुकान हेतु भवन निर्माण किया जायेगा ।

11. सिवनी हॉस्पिटल में डॉक्टर के पदस्थापना की घोषणा।

Related Articles

Back to top button