दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षिका सपना सोनी के मार्गदर्शन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जेवरा सिरसा के विद्यार्थियों ने मारी बाजी

 

दुर्ग। एक बार फिर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जेवरा सिरसा के विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षिका सपना सोनी के मार्गदर्शन में राज्य स्तरीय व्यक्तित्व विकास प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन दोहराया। यह प्रतियोगिता राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा, रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडोटोरियम, रायपुर में आयोजित किया गया।

जिसमे साइंस मॉडल प्रतियोगिता में अक्षत वैष्णव ने प्रथम व नेमीचंद ने द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया। साथ ही तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता में रागिनी सपहा ने द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया।

इस शानदार उपलब्धि पर प्राचार्य ज्योत्सना गुप्ता, अध्यक्ष सूर्यकांत साव, जिला पंचायत सभापति पुष्पा यादव, सरपंच सिरसा खुर्द भुनेश्वर यादव, सरपंच जेवरा प्रशांत गौतम, सरपंच भटगांव श्री देशमुख, जनपद सदस्य कृष्णमूर्ति यादव, मनीष वैष्णव, गिरिजा तिवारी, शाला स्टाफ व अन्य गणमान्य ग्रामवासियों ने विद्यार्थियों व मार्गदर्शिका शिक्षिका सपना सोनी को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं प्रदान किया। इसमें गिरिराज धृतलहरे ने विशेष सहयोग प्रदान किया।

Related Articles

Back to top button