दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

कृष्णा साहू भारतीय पॉवर लिफ़्टिंग टीम के प्रशिक्षक के रूप में न्यूजीलैंड रवाना, भिलाई इस्पात मजदूर संघ ने दी बधाई

 

 

भिलाई। दिनांक 28 नवम्बर से 4 दिसम्बर 2022 तक न्यूजीलैंड के आँकलैंड शहर में आयोजित कॉमनवेल्थ अन्तरराष्ट्रीय पॉवर लिफ़्टिंग प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु भारतीय टीम के प्रशिक्षक के रूप में चयनित कृष्णा साहू (अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, विक्रम, गुंडाधुर एवं वीर हनुमान सिंह खेल अवॉर्डेड) रवाना हुए।

इस अवसर पर भिलाई इस्पात संयंत्र के बीएमएस यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष चन्ना केशवलू, महासचिव रविशंकर सिंह, सचिव धनंजय चतुर्वेदी, उपमहाप्रबंधक साईं राम ज़ाखड़, रणजी क्रिकेट खिलाड़ी वी मोहन दास, सीएम ठाकुर तथा समस्त बीएमएस के पदाधिकारी व खेल विभाग, भिलाई इस्पात संयंत्र के समस्त खिलाड़ी व प्रशिक्षकों ने सप्रेम भेंट कर बधाई व शुभकामनाएँ दी है।

उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम दिनांक 25 नवम्बर को बेगलुरु से न्यूजीलैंड के लिए रवाना होगी जिसमें छत्तीसगढ़ के अलावा भारत के अन्य राज्यों के खिलाड़ी भी सम्मिलित होंगे।

Related Articles

Back to top button