दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई चेम्बर टीम ने नंदिनी रोड में व्यापारियों से भेंटकर उनकी मूलभूत समस्याओं से हुए रूबरू

 

भिलाई। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज, भिलाई इकाई द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान के तहत आज चेम्बर टीम ने नंदिनी रोड का दौरा किया। चेम्बर के प्रदेश महामंत्री अजय भसीन के नेतृत्व में आज चेम्बर टीम ने नंदिनी रोड में व्यापारियों से भेंट की, जिसमें बड़ी संख्या में व्यापारियों ने चेम्बर की सदस्यता ग्रहण करने अपनी रूचि दिखाई। इस दौरान व्यापारियों द्वारा बाजार की मूलभूत समस्याओं की जानकारी चेम्बर प्रतिनिधिमण्डल को दी गई। जिस पर चेम्बर द्वारा इसके निराकरण की बात कही गई।

प्रदेश चेम्बर महामंत्री अजय भसीन ने जानकारी देते हुए बताया कि चेम्बर सदैव ही व्यापारियों के हित के लिए कार्य करती आई है। साथ ही चेम्बर द्वारा सदैव ही व्यापारियों से संवाद कर उनसे जुड़ी एवं बाजार से संबंधित समस्याओं की जानकारी एवं उनके निराकरण का प्रयास भी किया जाता है। इसी कड़ी में चेम्बर की टीम आज नंदनी रोड पहुंची, जहां व्यापारियों ने शौचालय की समस्या से अवगत कराया। इस पर चेम्बर द्वारा निगम अधिकारियों से बात कर जल्द से जल्द स्थायी रूप से शौचालय की व्यवस्था किये जाने की बात कही।

भिलाई चेम्बर अध्यक्ष गारगी शंकर मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि भिलाई चेम्बर द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत व्यापारियों द्वारा चेम्बर ऑफ कामर्स की सदस्यता के लिए विशेष रूचि दिखाई जा रही है, वहीं अब तक इस क्रम में काफी व्यापारियों ने चेम्बर की सदस्यता को ग्रहण किया है।

इस अभियान में प्रदेश महामंत्री अजय भसीन ने सर्कुलर मार्केट, जवाहर मार्केट, लिंक रोड़, सब्जी मार्केट के व्यवसायी से प्रत्यक्ष रूप से मिलकर उनकी परेशानियों को सुना। इस दौरान सभी व्यापारियों ने भिलाई चेम्बर के द्वारा किये गये प्रयासों को सराहा। इस दौरान मुख्य रूप से पवन अग्रवाल, मनोहर कृष्णानी, सुनील मिश्रा, शिवराज शर्मा, सुभाष साहू, राजेश गुप्ता, शरमद इमाम, अजय निदान उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button