दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

ढाई हजार घरों में पानी नहीं: मौके पर पहुंचे एमआईसी संग रिसाली निगम आयुक्त आशीष देवांगन

 

रिसाली। डुण्डेरा के ढाई हजार घरों तक पानी नहीं पहुंचने की शिकायत मिलते ही निगम के जलकार्य प्रभारी चन्द्रभान सिंह ठाकुर व आयुक्त आशीष देवांगन डुण्डेरा पहुंचे। दरअसल यहां सड़क निर्माण के चलते मोरिद फिल्टर प्लांट से बिछाई गई 200 एम एम डाया पाइप लाइन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने टैंकर से की जा रही जल आपूर्ति की समीक्षा भी की।

जलकार्य विभाग प्रभारी चन्द्रभान सिंह ठाकुर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेयजल की समस्या क्षेत्र के लगभग 2500 घरों में है। सबकों पेयजल उपलब्ध हो इसके लिए टैंकर का उपयोग करे। जगह चिन्हित कर फिक्स प्वाइंट पर पानी दे। श्री ठाकुर ने कहा कि जितनी जल्दी हो सके पाइप लाइन मरम्मत कार्य आरंभ किया जाए। उन्होंने 24 घंटे मरम्मत कार्य जारी रखने पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने भी कहा। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग प्रभारी गोविन्द चतुर्वेदी, लोक निर्माण विभाग प्रभारी अनुप डे, पार्षद चन्द्रप्रकाश सिंह निगम, विनय नेताम, प्रभारी उपअभियंता गोपाल सिन्हा, प्रभारी सहायक अभियंता अखिलेश गुप्ता, उपअभियंता नितिश अमन साहू आदि उपस्थित थे।

जिस सड़क को उखाड़ा, उसकी देखी गुणवत्ता: महापौर परिषद के सद्स्य व पार्षद निगम के अंतिम छोर पर स्थित वार्ड 39 पुरैना पहुंचे। कुछ दिन पूर्व यहां पर आयुक्त ने गुणवत्ता ठीक नहीं होने पर सड़क उखड़वा दी थी। वर्तमान में निर्माण एजेंसी द्वारा सड़क फिर से बनाया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग प्रभारी अनुप डे, पार्षद ओमप्रकाश मिर्झा व निगम अधिकारियों ने गुणवत्ता परखने के बाद नागरिकों से चर्चा की। आयुक्त ने आने वाले समय में छुटे हुए गलियों का सीमेंटीकरण कराने प्र्र्रस्ताव बनाने भी निर्देश दिए।

पानी तराई कराने दिए निर्देश: वार्ड 39 पुरैना में 10 लाख की लागत से बन रहे आदिवासी समाज भवन का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने निरीक्षण के बाद ज्वाइंट अच्छे से भरने के निर्देश दिए। वहीं पानी तराई के लिए अलग से श्रमिक रखने निर्देश दिए। अधिकारियों ने ठेकेदार को निर्देश दिए कि गुणवत्ता से समझौता बिल्कुल न करे।

वर्जन
लोक निर्माण विभाग दुर्ग संभाग द्वारा उतई से सोमनी तक सड़क निर्माण किया जा रहा है। डुण्डेरा बस्ती पुल के पास ही सड़क निर्माण एजेंसी की लापरवाही की वजह से पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हुई है। शीघ्र मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा। वर्तमान में टैंकर से जल आपूर्ति की जा रही है। लापरवाही पर निर्माण एजेंसी को नोटिस जारी किया गया है।

आशीष देवांगन
आयुक्त, नगर पालिक निगम रिसाली

Related Articles

Back to top button