दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

इस्टाग्राम सोशल मीड़िया पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी अपलोड करने वाला फरार आरोपी बिलासपुर से गिरफ्तार

 

दुर्ग। पुलिस अधीक्षक डा० अभिषेक पल्लव, अति0 पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अंनत साहु एवं उप पुलिस अधीक्षक बालको के विरूद्ध अपराध शाखा संजय पुढीर के मार्गदर्शन में एन.सी.आर. बी. नई दिल्ली से प्राप्त सोशल मिडिया में बच्चो से संबंधित चाईल्ड पोर्नोग्राफी विडियो के संबंध में सायबर टीप लाईन प्राप्त हुआ था जिसमें मोबाइल नंबर 9826232777 के धारक संतोष यादव उर्फ लालू के नाम बताया गया।

जिसे सायबर सेल से तकनीकी सहायता प्राप्त किया गया जो उकत मोबाईल संतोष यादव उर्फ लालू के द्वारा दिनांक 22.01.2022 को अपने इंस्टाग्राम आईडी में बच्चो के अश्लील विडियो को अपलोड़ किया गया था। उक्त मोबाइल नम्बर धारक का कृत्य धारा 67 (क) 67 (ख) आई. टी. एक्ट एवं लैगिक अपराध से बालको का सरक्षण अधि0 2012 की धारा 14, 15 का घटित करना पाये जाने से मोबाईल धाकर संतोष उर्फ लालू यादव के विरूद्ध थाना नंदिनी नगर जिला दुर्ग में अपराध क्रमांक 365/2022 धारा 67 (क), 67 (ख) आई. टी. एक्ट लैगिक अपराध से बालको का सरक्षण अधिO 2012 की धारा 14,15 का दर्ज किया गया।

कायमी पश्चात से आरोपी संतोष यादव फरार हो गया था जिसे सायबर सेल के तकनीकी सहायता से आरोपी के मोबाईल नंबर का काल डिटेल प्राप्त कर घेराबंदी कर बिलासपुर बस स्टेण्ड से पकड़ा गया। आरोपी से पूछताछ किया गया जो आरोपी संतोष यादव द्वारा दिनांक घटना समय को बच्चो से संबंधित प्रोनोग्राफी विडियो अपने मोबाईल से इस्टाग्राम में अपलोड करना स्वीकार किया तथ घटना में उपयोग किय मोबाईल पेश करने पर जप्त किया गया की आरोपी संतोष यादव उर्फ लालू यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में न्यायालय प्रस्तुत किया जाता है।

प्रकरण में विवेचना जारी है प्रकरण में तकनीकि सहायता प्राप्त कर निराकरण में निरीक्षक राजेश मिश्रा, आरक्षक कमल नारायण
आरक्षक युगल किशोर देवागन, आरक्षक ऋषि बंछोर की सराहनीय भूमिका है।

दुर्ग पुलिस अपील करती है कि बच्चों से सम्बंधित किसी भी तरह का अश्लील पोस्ट सोशल मिडिया फेसबुक इस्टाग्राम, टिवटर, वाटसअप में अपलोड / शेयर करना दंडनीय है तथा दूसरो के नाम दर्ज मोबाईल सीम का उपयोग करना भी दंडनीय है। ऐसे कृत्यों से स्वयं भी दूर रहे व अपने सम्बन्धितों को भी दूर रहने की समझाइश दें। पुलिस लगातार ऐसे पोस्ट को मोनिटरी कर रही है। दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाहियां की जा रही है।

Related Articles

Back to top button