छत्तीसगढ़फीचर्ड

कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने निर्माणाधीन सड़क का किया निरीक्षण; डामर के तापमान एवं उसकी मात्रा की जांच कराकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता को परखा

सक्ती। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने गुरुवार को NH के अंतर्गत सक्ती विकासखंड के ग्राम रगजा निर्माणाधीन सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारी, कर्मचारियों से सड़क निर्माण में प्रयुक्त किए जा रहे डामर के तापमान एवं उसकी मात्रा की जांच कराकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता को परखा।

इसके साथ ही पुनः डामरीकरण का कार्य शुरू किया गया है, डामरीकरण के लिए शेष रह गए कुछ किलोमीटर में तेजी से डामरीकरण का कार्य किया जा रहा है। सक्ती कलेक्टर और एसडीएम रेना जमिल ने रोड का नाप करवाया।

कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने सड़क निर्माण कार्य को निर्धारित समयावधि में पूरा कराने हेतु पर्याप्त मानव संसाधन के अलावा मशीन आदि लगाने के निर्देश दिए। सड़क निरीक्षण के दौरान सक्ती कलेक्टर, एसडीएम रेना जमिल और अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button