दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत स्वामी आत्मानंद स्कूल के 90 विद्यार्थियों ने पेयजल शुद्धिकरण संयंत्र का किया भ्रमण

 

दुर्ग। जिला प्रशासन एवं जिला शिक्षा विभाग दुर्ग द्वारा अभिनव पहल जिज्ञासा अंतर्गत स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के 90 विद्यार्थियों द्वारा नगर निगम के साइंस कॉलेज के सामने स्थित पेय जल शुद्धिकरण संयंत्र 42 एमएलडी और 24 एमएलडी संयंत्र का भ्रमण किया गया कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा की पहल पर एवं नगर निगम प्रशिक्षु आयुक्त आईएएस लक्ष्मण तिवारी के निर्देश पर यह कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है। जिसके अंतर्गत प्रति शनिवार को अलग-अलग चयनित स्थानों का बच्चों को भ्रमण कराया जाएगा।

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में उनकी बौद्धिक चेतना का विस्तार करना है, इस भ्रमण कार्यक्रम से बच्चों में चेतना भी आएगी एवं कार्यालय के क्रियाकलापों की जानकारी होगी। भ्रमण के दौरान बच्चों में खुशी स्पष्ट झलक रही थी बच्चे काफी उत्साहित थे जिज्ञासा के माध्यम से बच्चों की जिज्ञासा पूरी होगी ।बच्चों ने बड़ी गंभीरता के साथ पेयजल शुद्धीकरण संयंत्र को देखा कि किस प्रकार पानी की सप्लाई की जाती है तथा पानी की शुद्धता कैसे की जाती है इस संबंध में बच्चों को अधिकारियों ने भी जानकारी दी।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आर एन वर्मा ने स्कूल परिसर में हरी झंडी दिखाकर बच्चो को रवाना किया। पार्षद मीना सिंह,सहायक अभियंता आरके जैन, उप अभियंता भीमराव, अभ्युदय मिश्रा, प्राचार्या शेफाली वर्मा एवं शिक्षिका सुकृता भुवाल उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button