दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

नीट यूजी एवं आईआईटी की कोचिंग के लिए हर 15 दिन में होंगे निशुल्क मॉक टेस्ट: कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा

 

दुर्ग। प्रयास आवासीय विद्यालय के प्रतियोगी छात्र छात्रा अधिकतम संख्या में नीट यूजी एवं आईआईटी जैसी प्रवेश परीक्षाओं में चयनित हो सके इसके लिए जिला प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है। कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मॉक टेस्ट आयोजित कराने के निर्देश दिए हैं। यह मॉक टेस्ट हर 15 दिन में आयोजित किए जाएंगे। मॉक टेस्ट का आयोजन आईआईटी जोन संस्था द्वारा किया जाएगा।

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए दुर्ग आयुक्त लक्ष्मण तिवारी ने बताया कि प्रयास आवासीय विद्यालय से अधिकतम संख्या में विद्यार्थी प्रवेश परीक्षा में चयनित हो सके। इसके लिए कोचिंग के साथ ही मॉक टेस्ट की व्यवस्था भी की गई है। मॉक टेस्ट के माध्यम से प्रतियोगियों को परीक्षा में आने वाले प्रश्नों की प्रकृति के संबंध में अधिक जानकारी होती है तथा इससे उन्हें तैयारी करने के लिए विशेष दिशा प्राप्त हो जाती है।

मॉक टेस्ट के माध्यम से वे अपनी गलतियों को सुधार सकते हैं। हर 15 दिन में आयोजित होने वाले टेस्ट के माध्यम से प्रतियोगी छात्र छात्रा अपनी तैयारी की दिशा का आकलन कर सकते हैं तथा इससे वे रणनीति बेहतर कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button