दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

कलेक्टर एवं एसपी ने प्रदान किया अन्नू को पंद्रह लाख रुपए का चेक; पढ़ाई के लिए अच्छे स्कूल में व्यवस्था भी की जाएगी

 

पढ़ाई के लिए अच्छे स्कूल में व्यवस्था भी की जाएगी, ब्याज की राशि से अन्नू के खर्च की होगी व्यवस्था, बालिग होने के बाद मूलधन मिलेगा वापस…

दुर्ग। कुम्हारी फ्लाईओवर हादसे में अपने माता-पिता को खो चुकी अन्नू देवांगन को आज उसके परिजनों की उपस्थिति में पंद्रह लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया। कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा एवं एसपी डा. अभिषेक पल्लव ने यह चेक प्रदान किया।

कलेक्टर एवं एसपी ने रायल इंफ्रा कंपनी के अधिकारियों से इस संबंध में चर्चा की थी और उनसे कहा था कि अनुबंध शर्तों के मुताबिक फ्लाइओवर में निर्माण के दौरान सुरक्षा संबंधी जिम्मेदारी कंपनी की थी लेकिन कंपनी की लापरवाही के चलते दुर्घटना हुई, अतएव बच्ची के भरणपोषण में सहयोग करें, चर्चा में कंपनी ने इसके लिए पंद्रह लाख रुपए देने की बात कही।

कंपनी के अधिकारियों ने आज कलेक्ट्रेट परिसर में पंद्रह लाख रुपए की राशि का चेक दिया। कलेक्टर ने बताया कि इसके ब्याज की राशि से बच्चे के खर्च की व्यवस्था होगी, बालिग होने पर मूलधन बच्ची को मिल जाएगा। साथ ही बच्ची को अच्छे स्कूल में एडमिशन दिलाया जाएगा। प्रशासन लगातार बच्चे के परिजनों के संपर्क में रहेगा।

Related Articles

Back to top button