देश-दुनियाफीचर्डविविध

मोदी सरकार आज से बेच रही है सस्ता सोना: जानिए कितना है 1 ग्राम का रेट और कहा मिलेगा?

अगर आप सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश करना चाहते हैं तो आरबीआई कल से आपके लिए शानदार मौका लेकर आ रहा है, इस स्कीम के तहत आप सस्ते में सोना खरीद सकते हैं…

नईदिल्ली (ए)। सोना एक ऐसी कमोडिटी है जिसमें निवेश करना बहुत फायदेमंद माना जाता है। भारत में लोग पुराने वक्त से ही सोने में निवेश को बहुत अच्छा मानते है, लेकिन अब बदलते वक्त के साथ ही सोने में निवेश करने के तरीके में बदलाव आ गया है। केंद्र की मोदी सरकार सोमवार से सस्ता सोना बेचने को शुरुआत करेगी जो पांच दिनों तक चलेगी। आज से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की तीसरी सीरीज लेकर आ रहा है।

यह इस वित्त वर्ष 2022-23 का तीसरा गोल्ड बॉन्ड है. इस बॉन्ड को आप सोमवार यानी 19 दिसंबर से 23 दिसंबर, 2022 खरीद सकते हैं. इन पांच दिनों में आप इस गोल्ड बॉन्ड को खरीद सकते हैं. इस गोल्ड बॉन्ड का इश्यू प्राइस 5,409 रुपये प्रति ग्राम आरबीआई द्वारा तय किया गया है।

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड एक सरकारी गारंटी वाला बॉन्ड होता है। अबतक सरकार ने कुल दो बॉन्ड इस वित्त वर्ष में जारी किए हैं और तीसरा बॉन्ड दिसंबर 19 को जारी होने वाली है. इसके बाद आरबीआई इस वित्त वर्ष का आखिरी बॉन्ड 6 से 10 मार्च 2022 के बीच जारी करेगा।

अगर आप रिजर्व बैंक की ओर से जारी किए जाने वाले इस गोल्ड बॉन्ड में ऑनलाइन निवेश करते हैं तो आपको 50 रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से छूट मिलेगी. इस सिस्टम में आपको डिजिटल मोड से पेमेंट करना होगा. ऐसे में डिजिटल तरीके से बॉन्ड को खरीदने पर आपको 5,409 रुपये प्रति ग्राम की जगह आपको 5,359 रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से पेमेंट करना होगा।

आरबीआई के नियमों के अनुसार कोई भी भारतीय नागरिक इस सॉवरेन गोल्‍ड बॉन्‍ड को खरीद सकता है. इसे इंजिवुजुअल के साथ-साथ परिवार, यूनिवर्सिटी, धर्म संस्थाएं के लोग भी निवेश कर सकते हैं. नियमों के अनुसार अविभाजित हिंदू परिवार, न्यासों, विश्वविद्यालयों और धर्म संस्थाएं 20 किलोग्राम तक सोना खरीद सकते हैं।

वहीं इंजिवुजुअल व्यक्ति 4 किलोग्राम तक सोना खरीद सकते हैं. इस स्कीम के तहत निवेशकों को सरकार द्वारा 2.50 फीसदी ब्याज सालाना के आधार पर मिल सकता हैं. इस स्कीम की कुल अवधि 8 साल की होती, लेकिन 5वें साल के बाद आप अगले ब्याज के भुगतानों की तारीख से बाहर निकल सकते हैं।

आरबीआई के इस सॉवरेन गोल्‍ड बॉन्‍ड को आप किसी भी सरकारी बैंक या स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, पोस्ट ऑफिस से खरीद सकते हैं. इसके अलावा आप इसे किसे मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों जैसे नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज से खरीद सकते हैं।

Related Articles

Back to top button