दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग RPF और GRP ने यात्री के मोबाइल को चोरी कर बेचने के फिराक में लगे आरोपी को धरदबोचा

ऑपरेशन “यात्री सुरक्षा” के तहत,मंडल टास्क टीम, रेसुब पोस्ट दुर्ग, व जीआरपी के साथ यात्री सामान की चोरी में संलिप्त 01 आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 379 IPC के तहत कार्यवाही की…

दुर्ग। मंडल टास्क टीम के द्वारा लगातार यात्री सामानों की चोरी के आरोपियों का पतासाजी किया जाता रहा है, चोरी में संलिप्त अपराधियों पर सीसीटीव्ही के माध्यम से नजर रखा जा रहा है। आज दिनांक 27-12-22 को समय 11.10 बजे मंडल टास्क टीम, रेसुब पोस्ट दुर्ग व जीआरपी दुर्ग के साथ रेलवे स्टेशन दुर्ग मे गस्त एवं चेकिंग के दौरान लोकेशन के आधार पर सर्कुलेटिंग एरिया पर एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया।

तब वह व्यक्ति घबराने लगा पूछताछ करने पर अपना नाम पता- गौतम मंडल, पिता-सुधीर मंडल, उम्र-34 साल, निवासी- भीरा छिरपानी,थाना-बोडला, जिला- कबीरधाम (छ ग)। आगे की पूछताछ में बताया कि 2 माह पूर्व गाड़ी क्रमांक 15232 गोंदिया बरौनी एक्सप्रेस के एस1 से दुर्ग स्टेशन पर एक यात्री का मोबाइल चोरी करना स्वीकार किया।

जिसे वह बेचने के फिराक था, बताया उसके पास से एक विवो कंपनी का मोबाइल मॉडल कीमती 15000/ रुपया मिला, मोबाइल का आईएमईआई का मिलान करने पर जीआरपी थाना भिलाई में दर्ज मामला का होना पाया गया, जीआरपी दुर्ग द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक – 117/2022, धारा-379 IPC दिनांक 12-11-2022 में संलग्न कर किया गया।

Related Articles

Back to top button