दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

एचटीसी के डायरेक्टर इंद्रजीत सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

भिलाई। हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के डायरेक्टर एवं बीएसपी ट्रक ट्रेलर स्टील एसोसिएशन भिलाई के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू को किसी अंजन व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी है। इंद्रजीत सिंह को डाक द्वारा एक पत्र प्राप्त हुआ है, उस पत्र में लिखा था कि “छोटू क्यों इतना दुश्मनी पाल रहा है पूरे शहर से दुर्ग से रायपुर तक पूरे छत्तीसगढ़ तक तेरे पीछे आदमी लोग मारने के लिए बाहर से आ गये हैं। इतना पैसा क्या करेगा। आप भी लोगों का काम मत छीनो“।

पत्र मिलने के बाद इंद्रजीत सिंह ने इसकी लिखित शिकायत पुरानी भिलाई थाने में दर्ज कराई है। इंद्रजीत सिंह की शिकायत पर पुरानी भिलाई थाने ने लिखित शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भादवि की धारा 507 के तहत अपराध. क्रमांक 011/2023 पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना कर रही है।

धमकी पत्र…

लिखित शिकायत…

Related Articles

Back to top button