दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के 100 मीटर स्पर्धा में मिल्खा सिंह की तरह दौड़कर कांस्टेबल जी. कामेश ने दुर्ग जिला को दिलाया गोल्ड

 

दुर्ग। जिले के पुलिस विभाग में पदस्थ कांस्टेबल जी. कामेश ने मिल्खा सिंह की तरह फर्राटे दार दौड़ लगाकर राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के 100 मीटर (आयु वर्ग 40 प्लस) की स्पर्धा में प्रथम स्थान हासिल कर गोल्ड हासिल किया। इससे उन्होंने न केवल जिले के पुलिस विभाग का नाम रोशन किया बल्कि जिले को भी गौरान्वित किया।

राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़ीया ओलंपिक प्रतिस्पर्धा 08 जनवरी से 10 जनवरी तक चलनी है। कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने इस सफलता के लिए कांस्टेबल जी. कामेश को बधाई दी। इसके साथ ही साथ उन्होंने प्रतिस्पर्धा में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर जिले के लिए ज्यादा से ज्यादा मेडल लाएं इसके लिए उन्हें शुभकामनाएं भी दी।

पूरे प्रदेश में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में अपनी छाप छोड़ चुके कांस्टेबल जी. कामेश ने बताया कि अनुशासन के मूलमंत्र से ही उन्हें यह उपलब्धी प्राप्त हुई है। जिले के लिए गोल्ड प्राप्त कर उन्हें खुशी की अनुभुति हो रही है। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉ. अभिषेक पल्लव, उप पुलिस अधीक्षक नीलेश द्विवेदी, कंट्रोल रूम प्रभारी मीना महिलकर एवं सूबेदार दीप्ति सिंह को भी दिया है।

Related Articles

Back to top button