दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

यंगिस्तान कप 2023 का आठवा दिन: एमसीए ने जीत दर्ज क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया

 

भिलाई। श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा आय़ोजित यंगिस्तान कप 2023 के आठवें दिन क्वालीफाइंग राउंड के प्री क्वार्टरफाइनल मुकाबले खेले गये। प्रतिदिन की ही तरह मैदान की सफाई और स्वच्छता का संकल्प लेकर खेल की शुरूआत की गई। वहीं समिति के युवा शाखा अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने रिसाली एवं राधिका नगर मैदान पहुंचकर खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं औऱ उनका उत्साहवर्धन किया।

यंगिस्तान कप के आठवें दिन आज कुल 15 मैच खेले गये। जिसमें रिसाली दशहरा मैदान में खेले गये पहले मैच में रॉयल स्ट्राइकर और आजाद चौक रुआबांधा के बीच भिड़ंत हुई, जिसमें रुआबांधा ने पहले बैटिंग करते हुऐ आठ ओवर मे 109 रन बनाये।मैच में रॉयल स्ट्राइकल की टीम दूसरी पारी में 44 रन पर ऑल आउट हो गयी और आजाद चौक ने 65 रन से जीत दर्ज  की। वहीं दूसरा मैच बीके इलेवन और बीएसपी युवान रिसाली के बीच खेला गया जिसमे बीके इलेवन ने 9 विकेट से जीत तय दर्ज की। तीसरा मैच रुआबाँधा इलेवन और स्टुडेंट इलेवन के बीच खेला गया जिसमें स्टुडेंट इलेवन ने, चौथे मैच में यंगिस्ट ने और पांचवे मैच में एमसीए ने जीत दर्ज क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

इसी क्रम में राधिका नगर में खेले गये मुकाबलों में पहले मैच में बोल बम ने 9 विकेट से, दूसरे मैच में टॉप 11 ने 10 विकेट से, तीसरे मैच में टारगेट ने 8 विकेट, चौथे मैच में रेन जोन ने 5 विकेट और पांचवे मैच में सीजी इलेवन ने 6 विकेट से जीत हासिल की। वहीं खुर्सीपार में खेले गये पहले ने चैलेंजर्स ब्वायज ने 5 विकेट से जीत हासिल की।

दूसरे मैच में स्पीयर्स इलेवन ने 35 रन, तीसरे मैच में पीएचसीसी ने 38 रन, चौथे मैच में एसबीएस इलेवन ने 6 विकेट और पांचवे मैच में ए टू जेड ने जीत हासिल की। इस दौरान मुख्य रूप से प्रशांत पाण्डेय, अजय पाठक, विष्णु पाठक, सेवकराम साहू, विनोद सिंह, रविन्द्र भगत, मुकेश पाण्डेय, मदन सेन, पार्षद धर्मेंद्र भगत, मुकेश सिंह, रंगबहादुर सिंह, अमित पाण्डेय, अकबर अली, बंटी पाण्डेय, अनूप तिवारी आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button