दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

सामाजिक संस्थाओं ने जरूरतमंदों को मकर संक्राति के अवसर पर बांटे कपडे

 

भिलाई। मकर संक्रति के अवसर पर आदिवासी मोहल्ला छावनी भिलाई विधानसभा में नेशनल ह्यूमन वेलफेयर और उड़ान, राष्ट्रीय महिला जागृति मंच के संयुक्त तत्वाधान में आर्थिक रुप से कमजोर बच्चों को कपड़ा, स्कूल बैग, युवतियों को सलवार सूट, महिलाओं को साड़ी, गर्म कपड़े शॉल, स्वेटर, युवाओं और बुजुर्गो को शर्ट जींस, पैजामा कुर्ता वितरण किया गया।

इसके अलावा मोहल्ले वासियो को गुड़ तिल मुर्रा लड्डू भी खिलाया गया। इस दौरान चेयरमेन तरुण निहाल व अध्यक्ष निधि चंद्राकर ने बताया कि हर वर्ष इस तरह का आयोजन किया जाएगा। जिससे हमारी संस्कृति के बारे में बच्चों को भी जानकारी हो।

इससे भाईचारा और प्रेम एक दूसरे के बीच बढ़ता है। कार्यक्रम में संस्था के तरुण निहाल, निधि चंद्राकर,अनीता वर्मा, रूना शर्मा, जोन 4 के अध्यक्ष राजू रजक, ठाकुर पुष्पेंद्र सिंह, सुरेन्द्र सिंह बेदी, शशि चन्द्राकर, मनीषा महानंद, मिनाक्षी, पी जोगेश्वरी, सुनीता सींग शामिल थे।

Related Articles

Back to top button