देश-दुनियाफीचर्डविविध

भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा वनडे आज: क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

भारत और श्रीलंका के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा मैच कल तिरूवनंथपुरम में खेला जाएगा, दोनों टीमों के बीच यह मैच भारतीय समयनुसार दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा…

तिरूवनंथपुरम (ए)। आज 15 जनवरी शनिवार को भारत और श्रीलंका के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा मैच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच आखिरी वनडे मैच तिरूवनंथपुरम में खेला जाएगा. वहीं, यह मैच भारतीय समयनुसार दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा. भारतीय टीम आखिरी मैच जीतकर सीरीज 3-0 से अपना नाम करना चाहेगी. जबकि श्रीलंकाई टीम सम्मान बचाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. टीम इंडिया ने सीरीज के पहले दोनों मैच में श्रीलंका को हराया. इस तरह भारतीय टीम सीरीज जीत चुकी है।

भारत और श्रीलंका की टीमें वनडे फॉर्मेट में अब तक 163 बार आमने-सामने हो चुकी है. भारतीय टीम ने 94 वनडे मैचों में श्रीलंका को हराया है. जबकि 57 मैचों में टीम इंडिया का हार का सामना करना पड़ा है. इसके अलावा 11 वनडे मैचों में कोई फैसला नहीं निकल सका. यानि, दोनों टीमों के बीच मैच बिना हार-जीत के खत्म हुआ. बहरहाल, आंकड़े बताते हैं कि वनडे मैचों में भारतीय टीम का पलड़ा श्रीलंका पर भारी है।

भारत-श्रीलंका तीसरा वनडे पिच रिपोर्ट- ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच पर रन बनाना बल्लेबाजों के लिए मुश्किल हो सकता है. आंकड़े बताते हैं कि विकेट से स्पिनरों और तेज गेंदबाजों दोनों को मदद मिलती है. इस पिच पर टॉस अहम होगा. टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना चाहेगी. हालांकि, इस विकेट पर बैट और गेंद के बीच रोमांचक लड़ाई देखने को मिल सकती है।

श्रीलंका के खिलाफ आखिरी वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन-रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह।

भारत के खिलाफ आखिरी वनडे के लिए श्रीलंका की संभावित प्लेइंग इलेवन- अविष्का फर्नांडो, नुवानिडु फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजया डी सिल्वा, चरित असालंका, दासुन शनाका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेलालेज, चामिका करुणारत्ने, कसुन राजिथा, लाहिरू कुमारा.

Related Articles

Back to top button