छत्तीसगढ़फीचर्ड

महिला जागृति समूह की महिलाओं ने मकर संक्रांति पर जरूरतमंद लोगों को वितरित किए कपड़े, कंबल और खाने के समान

बिलासपुर। मकर संक्रांति के महादान के पर्व पर महिला जागृति समूह की सखियों ने समूह की संस्थापिका एवं अध्यक्ष ज्योति सक्सेना के कुशल मार्गदर्शन पर बिलासपुर के हरदेव लाल मंदिर एवं आपपास के मंदिर में जाकर जरूरतमंद लोगों, महिलाओं, बच्चों को फल, खिचड़ी, कम्बल, तिल के लड्डू, मुर्रा लड्डू, सुहाग सामाग्री, नारियल, भोजन के लिए सहयोग राशि, पुराने एवं कुछ नई साड़ी बाटकर महादान के पर्व पर अन्न, वस्त्र, फल, तिल, गुड़ दान कर नेक कार्य किया समूह की सभी बहने इस तरह के सेवा कार्य समय समय पर करती रहती हैं।

महादान के पर्व पर सहयोगी सखियों जिनके सहयोग के बिना ये सेवा कार्य संभव ही नही था समूह की समस्त नारी शक्ति एवं विशेष सहयोगी रही समूह की अध्यक्ष ज्योति सक्सेना,संगीता साहू, डॉ. अलका यादव, प्रीति सक्सेना, अक्षत सिन्हा, बिंदु सिंह, उषा भांगे रही साथ ही समूह की सखियों ने मकर संक्रांति का पर्व मिलजुल मनाया जिसमें सरिता अग्रवाल, सावित्री अग्रवाल, रश्मि वर्मा, सोनाली श्रीवास्तव, रुपाली श्रीवास्तव, अक्षत सिन्हा, नलिनी खरे, जयश्री साहू का रहा।

Related Articles

Back to top button