दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

मुख्यमंत्री ने समाज में सामाजिक समरसता कायम रखा : विजय साहू

भिलाई। पवार क्षत्रिय संघ की 56 वीं वर्षगांठ तथा मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर राजा भोज मंगल भवन दीक्षित कॉलोनी नेहरू नगर (पूर्व) भिलाई में किया गया। इस अवसर पर समाज द्वारा विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम एवं गतिविधियों का आयोजन किया गया। पवार क्षत्रिय समाज ने अतिथियो को सम्मान किया।

पवार क्षत्रिय समाज के सम्मान समारोह के विशेष अतिथि क्रेडा सदस्य विजय साहू थे। उन्होंने को सभा को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सामाजिक समरसता को कायम रखने के प्रयास किया है। मुख्यमंत्री ने सभी समाज का निगम, मंडल बनाकर उन्हें छत्तीसगढ़ के विकास की मुख्य धारा में शामिल किया।

Related Articles

Back to top button